फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   पुलिसकर्मी के बंद पड़े मकान में लाखों की चोरी

पुलिसकर्मी के बंद पड़े मकान में लाखों की चोरी

Fri, 18 Jan 2019 11:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jan 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
पुलिसकर्मी के बंद पड़े मकान में लाखों की चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

चोरों ने पुलिसकर्मी के बंद पड़े घर को निशाना बनाते हुए लाखों की चोरी कर ली। पुलिसकर्मी मकान में ताला लगाकर परिवार के साथ रिश्तेदारी में गए थे। रिश्तेदारी से वापस लौटने पर चोरी का पता चला। पुलिसकर्मी ने चोरी की घटना की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने घर पहुंचकर मौका मुआयना करते हुए घटना की जानकारी ली।

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित प्रीत विहार में पुलिसकर्मी सुरेंद्र कुमार का आवास है। वह देहरादून स्थित पुलिस कार्यालय में पीआरओ के पद पर तैनात हैं। बृहस्पतिवार को वह अपने परिवार के साथ रिश्तेदारी में गए थे। इसी दौरान चोरों ने बृहस्पतिवार रात बंद पड़े मकान को निशाना बनाते हुए लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला। चोरी का पता तब चला जब वह शुक्रवार को वापस आए। उन्होंने देखा कि मेन दरवाजे के ताला टूटा पड़ा था। अंदर सभी कमरों के ताले टूटे पड़े थे और सामान बिखरा हुआ था। आलमारी भी टूटी पड़ी थी। सुरेंद्र कुमार ने बताया कि चोर उनके घर से नकदी समेत लाखों के जेवर चोरी कर ले गए हैं। उन्होंने चोरी की तहरीर कोतवाली पहुंचकर दी। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed