{"_id":"5b45048a4f1c1b55238b58ed","slug":"71531249802-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार में लिफ्ट देकर युवक से चार हजार लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार में लिफ्ट देकर युवक से चार हजार लूटे
Updated Wed, 11 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलौर। कार में लिफ्ट लेकर अपने घर जा रहे युवक से कार सवार बदमाशों ने चार हजार रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया। इसके बाद युवक को सड़क पर फेंककर भाग निकले। पुलिस ने मामले में चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुरकाजी निवासी आफताब किसी काम से रुड़की आया था। रात करीब नौ बजे वह रुड़की गोल चक्कर पर सवारी गाड़ी का इंतजार कर रहा था। तभी एक आल्टो कार निकली। उसने चालक से पुरकाजी तक छोड़ने की बात कही। इस पर कार चालक ने उसे बैठा लिया। कार में चालक समेत चार लोग सवार थे। गंगनहर का पुल पार करने पर बदमाशों ने आफताब से उसका पर्स और मोबाइल फोन लूट लिया। आफताब ने बताया कि पर्स में चार हजार रुपये थे। लिब्बरहेड़ी के करीब उसे कार से नीचे फेंककर फरार हो गए। आफताब ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने नारसन चौकी पुलिस को कार की घेराबंदी करने को कहा और बदमाशों की तलाश शुरू की लेकिन सफलता नहीं मिली। कोतवाली प्रभारी गिरीश शर्मा ने बताया कि आफताब की तहरीर पर सफेद ऑल्टो सवार चार अज्ञात के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।