{"_id":"5ace58e74f1c1b5d3e8b4a26","slug":"61523472615-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार और बाइक की टक्कर से बाइक सवार बच्ची ओवर ब्रिज से नीचे गिरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार और बाइक की टक्कर से बाइक सवार बच्ची ओवर ब्रिज से नीचे गिरी
Updated Thu, 12 Apr 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्सर। जाको राखे साइयां मार सके न कोई यह कहावत उस समय चरितार्थ हो गई। जब बाइक और कार की भिड़ंत में पिता के साथ बाइक से जा रही आठ साल की बच्ची ओवर ब्रिज से नीचे एक चावल भरे टेंपो में जा गिरी, लेकिन बच्ची को खरोंच तक नहीं आई। घटना में बच्ची का पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पहले एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
कस्बा निवासी प्रदीप वर्मा अपनी आठ साल की बेटी कनिष्का के साथ किसी काम से बाइक से जा रहे थे। ओवर ब्रिज पर उनकी बाइक सामने से आ रही कार से टकरा गई। टक्कर से बच्ची ओवर ब्रिज से 12 फिट नीचे सड़क से गुजर रहे एक चावल भरे टेंपो में जा गिरी। घटना में बच्ची तो बच गई लेकिन बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद ग्रामीण पहले घायल को एक निजी अस्पताल ले गए। घायल की हालत देखकर डाक्टरों ने उसे उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। वहीं कोतवाल त्रिवेंद्र सिंह राणा का कहना है कि घटना की पड़ताल की जा रही है।