फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   महिला से नकदी लूटकर भाग रहे युवक को धुना

महिला से नकदी लूटकर भाग रहे युवक को धुना

Tue, 20 Mar 2018 11:28 PM IST
Updated Tue, 20 Mar 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
महिला से नकदी लूटकर भाग रहे युवक को धुना
लक्सर। एटीएम से रुपये निकाल रही महिला को बात में उलझाकर उसके रुपयों पर हाथ साफ करना एक युवक को भारी पड़ा।
विज्ञापन

महिला की ओर से हल्ला मचाने के बाद दुकानदारों ने युवक को पकड़कर उसकी धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया।
खेड़ी खुर्द गांव निवासी एक महिला दोपहर लक्सर मिल गेट पर लगे एटीएम से नकदी निकालने आयी थी। महिला ने एटीएम में पांच हजार की राशि अंकित की, जैसे ही एटीएम से नकदी निकलने की प्रक्रिया शरू हुई तो महिला नकदी के एटीएम बाहर निकलने का इंतजार करने लगी, जबकि इस एटीएम में नकदी शटर के अंदर आती है। तभी महिला के मोबाइल पर पांच हजार की नकदी निकलने का मैसेज भी आ गया। इस दौरान एक युवक एटीएम में दाखिल हुआ और महिला से एटीएम में पैसा न होने की बात करने लगा। जब तक महिला उसकी बातों में उलझी उसने शटर के अंदर पड़ी पांच हजार की नकदी उठाकर अपने जेब में डाली और भागने लगा।

तभी महिला ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के दुकानदार बाहर आ गए। दुकानदारों ने भाग रहे युवक को दबोच कर उसकी जमकर धुनाई कर दी। उसके बाद उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। कोतवाल टीएस राणा ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी युवक इरफान निवासी सुल्तानपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से पांच हजार की नकदी भी बरामद हो गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed