फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   एंटी माइनिंग टीम ने मारा छापा, पांच वाहन सीज

एंटी माइनिंग टीम ने मारा छापा, पांच वाहन सीज

Sun, 11 Mar 2018 11:52 PM IST
Updated Sun, 11 Mar 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
एंटी माइनिंग टीम ने मारा छापा, पांच वाहन सीज
भगवानपुर । किशनपुर और मंडावर चेक पोस्ट के आसपास भगवानपुर एंटी माइनिंग टीम और पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर खनन में लगे पांच वाहन सीज किए। कार्रवाई के दौरान खनन करने वाले दूसरे रास्तों से अपने वाहन लेकर गायब हो गए।
विज्ञापन

प्रशासन और पुलिस को लगातार भगवानपुर क्षेत्र के सिसौना, सिकंदरपुर, भैंसवाल, किशनपुर और आसपास के गांवों से मिट्टी खनन करने की शिकायत मिल रही थी। रविवार तड़के भगवानपुर पुलिस और एंटी माइनिंग टीम ने संयुक्त रूप से खनन विरोधी अभियान चलाया। संयुक्त टीम ने पुहाना से लेकर मंडावर चेकपोस्ट तक कई घंटे तक चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान खनन सामग्री से भरे वाहनों के कागजों की जांच की गई। पुलिस की टीम देखकर खनन से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया। भैंसा बुग्गी से रेत खनन करने वाले लोग भी पुलिस को देखकर खेतों के मार्ग से दौड़ते हुए नजर आए। थानाध्यक्ष राजीव चौहान ने बताया कि संयुक्त रूप से खनन विरोधी अभियान चलाया गया। इसमें तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली और दो डंपर सीज किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed