फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   कार से नहीं लगा सुराग, अब आसपास टिकी निगाह

कार से नहीं लगा सुराग, अब आसपास टिकी निगाह

Fri, 11 Aug 2017 12:11 AM IST
Updated Fri, 11 Aug 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
कार से नहीं लगा सुराग, अब आसपास टिकी निगाह
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रुड़की। पुलिस को डबल मर्डर मामले में कार से कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया है। अब पुलिस का शक मृतकों के परिचितों की ओर है। अधिकारियों की मानें तो मामले में कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं, जिसकी पड़ताल की जा रही है। उन्होंने जल्द वारदात के खुुलासे का भरोसा दिया है।

शनिवार रात बेलड़ी गांव में चाचा-भतीजे की हत्या कर बदमाश गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीबीआर निकालकर फरार हो गए थे। पुलिस इस मामले में कई पहलुओं को लेकर जांच-पड़ताल कर चुकी है। पुलिस ने इस मामले में रंजिश आदि का अंदेशा जताते हुए पड़ताल शुरू की थी, लेकिन रंजिश का कोई मामला सामने नहीं आया। इसके बाद पुलिस ने गोदाम के कर्मचारियों को लेकर जांच-पड़ताल का काम शुरू किया। इसमें पुलिस गोदाम के आधा दर्जन कर्मचारियों से पूछताछ कर चुकी है, लेकिन इसमें भी पुलिस के हाथ खाली हैं। इसके बाद पुलिस ने एक संदिग्ध कार की लाइन पर काम शुरू किया, इस पर दो दिन काम करने के बाद पुलिस की जांच वहीं की वहीं खड़ी है। इसके अलावा कई अन्य पहलुओं को देखने के बाद अब पुलिस का शक मृतकों के परिचितों की ओर हैं। पुलिस उन्हें चिह्नित करने में जुट गई हैं। कोतवाल ऐश्वर्यपाल ने बताया कि कार से मामले में कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया है। इसके अलावा भी कुछ अन्य सुराग हाथ लगे हैं, जिनकी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed