फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   वैज्ञानिक के खाते से शातिरों ने हजरों उड़ाए

वैज्ञानिक के खाते से शातिरों ने हजरों उड़ाए

Sat, 06 Apr 2019 12:11 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
वैज्ञानिक के खाते से शातिरों ने हजरों उड़ाए
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की। साइबर शातिरों ने एक वैज्ञानिक के खाते से हजारों रुपये उड़ा दिए। वैज्ञानिक ने बैंक पहुंचकर जानकारी ली तो पता चला कि एक शॉपिंग साइट के नाम से रकम निकाली गई है। वैज्ञानिक ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित कृष्णानगर निवासी डॉ. रवि कुमार सैनी रुड़की एनआईएच में वैज्ञानिक हैं। वैज्ञानिक के अनुसार, 29 मार्च को उन्होंने सिविल लाइंस स्थित एक एटीएम मशीन से साढ़े तीन हजार रुपये निकाले थे। 30 मार्च को उनके मोबाइल पर खाते से 13, 779 रुपये निकाले जाने का मैसेज आया। खाते से रकम निकाले जाने पर उन्होंने बैंक पहुंचकर जानकारी ली। जहां पता चला कि उनके खाते से शॉपिंग अली एक्सप्रेस डॉट कॉम लंदन के नाम से रकम निकाली गई है। उन्होंने बताया कि उनके पास न कोई कॉल आई और न ही उन्होंने किसी को अपना कार्ड दिया था। इसके बाद भी उनके खाते से रकम निकाल ली गई। उन्होंने बताया कि बैंक अधिकारियों ने पुलिस में शिकायत करने की बात कही। इसके बाद उन्होंने सिविल लाइंस कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले को साइबर सेल हरिद्वार भेजकर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed