{"_id":"5b917a6c867a557f54638d8c","slug":"51536260716-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट के इरादे से घर में घुसा बदमाश, महिला पर चाकू से हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट के इरादे से घर में घुसा बदमाश, महिला पर चाकू से हमला
Updated Fri, 07 Sep 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
मोहनपुरा स्थित एक घर में लूट के इरादे से घुसे बदमाश ने महिला को चाकू से हमला कर घायल कर दिया। महिला के शोर मचाने पर बदमाश भाग निकला। सूचना मिलते ही एसपी देहात मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा किया। वहीं, गंभीर घायल महिला को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला के पति ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले को रंजिश से जोड़कर जांच कर रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित मोहनपुरा निवासी नरेंद्र कुमार लक्सर क्षेत्र स्थित मखियाली गांव में राजकीय प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक हैं। बृहस्पतिवार सुबह वह स्कूल चले गए, जबकि बच्चे भी स्कूल चले गए। घर में केवल उनकी पत्नी सरिता थीं। सुबह करीब 9.30 बजे घर में एक नकाबपोश बदमाश लूट की इरादे से घुस आया। बदमाश को देख सरिता घबरा गईं और शोर मचा दिया। इस पर बदमाश उनके सिर पर चाकू से हमला कर फरार हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो सरिता को लहूलुहान हालत में देखा। इसके बाद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही एसपी देहात मणिकांत मिश्रा मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। साथ ही आसपास के लोगों से मामले की जानकारी ली। वहीं, घायल महिला को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पुलिस ने महिला के बयान दर्ज किए। इसके बाद घटना की सूचना महिला के पति को दी गई। एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने बताया कि वारदात के बारे में अभी कुछ स्पष्ट पता नहीं चला है। रंजिश के संबंध में कुछ जानकारी मिली है। इसके आधार पर जांच की जा रही है।