{"_id":"5b75d3e142c792225602a099","slug":"51534448609-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह किलोग्राम डोडा पोस्त के साथ एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छह किलोग्राम डोडा पोस्त के साथ एक गिरफ्तार
Updated Fri, 17 Aug 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
पिरान कलियर। कलियर थाने में बृहस्पतिवार को एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि बुधवार को पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि इमलीखेड़ा भगवानपुर रोड पर हकीमपुरतुर्रा के पास डोडा पाउडर बेचने वाला पंजाबी ढाबे में बैठकर किसी का इंतजार कर रहा है। हरकत में आई पुलिस ने उसे साढ़े छह किलो डोडा पाउडर के साथ गिरफ्तार कर लिया।
मुखबिर की सूचना पर कलियर पुलिस और नारकोटिक्स की टीम ने ढाबा में छापा मारकर आरोपी को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सतीश कुमार सैनी पुत्र कर्ण सिंह सैनी निवासी हकीमपुरतुर्रा बताया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर ढाबा के पास झाड़ियों में रखा बैग बरामद किया, जिसमें साढ़े छह किलो डोडा पाउडर था। पकड़े गए डोडा पाउडर की कीमत करीब पचास हजार से अधिक बताई जा रही है। सतीश ने पूछताछ में बताया कि उसका भाई योगेश उर्फ काका ये काम करता है। उसके कहने पर ही वह ट्रक चालकों को बेचता था। योगेश उर्फ काका फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। योगेश इससे पहले भी देहरादून और कलियर थाने से तीन बार एनडीपीएस की धाराओ में जेल जा चुका है। आरोपी सतीश कुमार सैनी के खिलाफ एनडीपीएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। हरिद्वार के एसएसपी ने टीम को पुरस्करत करने की घोषणा की है। टीम में थाना प्रभारी प्रमोद कुमार, नार्कोटिक्स सेल प्रभारी कुलदीप शाह, इमलीखेड़ा चौकी प्रभारी कुँवर राम आर्य, एसआई नीरज मेहरा, सिपाही देशराज, शूरवीर, रघुवीर, सतेंद्र, मुकेश, मनोज, शुशील आदि शामिल रहे।