फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   जियारत के लिए पहुंची महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

जियारत के लिए पहुंची महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

Sun, 15 Apr 2018 12:44 AM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
जियारत के लिए पहुंची महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता
पिरान कलियर(ब्यूरो)। कलियर से संदिग्ध हालात में एक महिला लापता हो गई। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर उसकी तलाश करने की मांग की है।
विज्ञापन

शनिवार को यूसुफ निवासी इज्जत नगर,बरेली ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह बृहस्पतिवार को अपने रिश्तेदारों के साथ कलियर दरगाह साबिर पाक में जियारत करने के लिए आए थे और दरगाह क्षेत्र बने एक गेस्ट हाउस में कमरा लेकर ठहरे थे। शुक्रवार की सुबह उसकी पत्नी अपने छोटे बच्चे को साथ लेकर दरगाह क्षेत्र में चाय पीने के लिए गई थी। उसकी पत्नी ने उसके बच्चे को फ्रूटी देकर वापस भेज दिया और खुद चाय पीने के बाद आने को कहा। तब से वह गेस्ट हाउस में वापस नहीं लौटी। महिला को रिश्तेदारियों और आसपास काफी तलाश किया लेकिन कुछ पता नही चल पाया है। पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर तलाश करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed