{"_id":"5ac669b84f1c1bc7618b5a5c","slug":"51522952632-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेंटेनेंस कार्य के चलते कई ट्रेन घंटों की देरी से पहुंची","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेंटेनेंस कार्य के चलते कई ट्रेन घंटों की देरी से पहुंची
Updated Thu, 05 Apr 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुड़की। अंबाला मंडल, मुरादाबाद मंडल व लखनऊ मंडल में रेलवे लाइनों की मरम्मत का कार्य चल रहा है। जिसका असर ट्रनों के संचालन पर पड़ रहा है। ट्रेनें घंटों देरी से रेलवे स्टेशन पर पहुंच रही है। जिसके चलते यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
रेल विभाग ने मुरादाबाद मंडल , लखनऊ मंडल व अंबाला मंडल में रेलवे लाइनों के बदलने का काम हो रहा है। जिसका असर ट्रेनों पर पड़ रहा है। अधिकतर ट्रेनें घंटों देरी से चल रही है। बृहस्पतिवार को कोलकता से जम्मूतवी जाने वाली सियालदाह एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से रुड़की रेलवे स्टेशन पर पहुंची, पुरी से हरिद्वार जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस एक घंटे , जम्मूतवी से गोहावटी जाने वाली गोहावटी एक्सप्रेस 14 घंटे , गंगासतलुज एक्सप्रेस नौ घंटे , फिरोजपुर से धनबाद जाने वाली गंगासतलुज एक्सप्रेस पांच घंटे , दिल्ली से हरिद्वार जाने हरिद्वार पैसेंजर दो घंटे की देरी से रुड़की रेलवे स्टेशन पर पहुंची। वहीं लक्सर रेलवे स्टेशन पर इलाहाबाद से देहरादून जाने वाली लिंक एक्सप्रेस दस घंटे की देरी से , अमृतसर से दरभंगा जाने वाली दरभंगा एक्सप्रेस 20 घंटे की देरी से, दिल्ली से देहरादून जाने वाली मंसूरी एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से, हावड़ा से देहरादून जाने वाली दून एक्सप्रेस सात घंटे की देरी से लक्सर रेलवे स्टेशन पर पहुंची। यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर घंटों तक इंतजार करना पड़ा। वहीं गोहावटी निवासी नरेद्र शर्मा, शुनील कुमार, राहुल, तेजपाल, नौशाद, रहमान, तशवर अली ने बताया कि उनको गोहाटी जाना था। ट्रेन के अधिक होने पर जाने का प्रोग्राम अब रद्द कर दिया है। स्टेशन अधीक्षक एसके वर्मा ने बताया कि जगह-जगह रेलवे लाइन की मरम्मत का काम चल रहा है जिसके चलते ट्रेनों का संचालन ठीक से नहीं हो पा रहा है। जल्द ही ट्रेनों का संचालन ठीक हो जायेगा।
विज्ञापन
-----------------
लवजीत शर्मा