फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   पिता पुत्र समेत तीन जायरीन गंगनहर में डूबे

पिता पुत्र समेत तीन जायरीन गंगनहर में डूबे

Sat, 17 Mar 2018 12:19 AM IST
Updated Sat, 17 Mar 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
पिता पुत्र समेत तीन जायरीन गंगनहर में डूबे
पिरान कलियर। दरगाह साबिर पाक पर जियारत करने पहुंचे पिता-पुत्र समेत तीन जायरीन स्नान करते समय गंगनहर में डूब गए। जल पुलिस ने बहराइच निवासी एक जायरीन का शव बरामद कर लिया है। जबकि बनारस निवासी पिता-पुत्र का कहीं पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर गुड्डू (पुत्र नसीम निवासी मुगलसराय चंदौली, बनारस) अपने परिवार के साथ दरगाह साबिर पाक में जियारत करने आए थे। गुड्डू (36) और उसका पुत्र फुलानू (16) जियारत करने के बाद गंगनहर घाट पर स्नान करने चले गए। स्नान करते समय गुड्डू कापैर फिसल गया और वह तेज बहाव में बह गया। इस पर घाट पर मौजूद लोगों ने शोर मचा दिया। पिता को बचाने के लिए फुलानु ने गंगनहर में छलांग लगा दी, लेकिन वह भी तेज बहाव में लापता हो गया। दूसरी और जियारत करने पहुंचे 25 वर्षीय सलीम (पुत्र छांगा निवासी नंदोलिया, कैसरगंज, बहराइच, यूपी) भी घाट पर स्नान करते समय गंगनहर में बह गया। जल पुलिस ने कुछ दूरी पर सलीम का शव गंगनहर से बरामद किया। जबकि पिता-पुत्र का कहीं पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed