फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   तमंचे से लैस बदमाशों ने तेज्जूपुर में डाली डकैती

तमंचे से लैस बदमाशों ने तेज्जूपुर में डाली डकैती

Fri, 04 Aug 2017 12:18 AM IST
Updated Fri, 04 Aug 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
तमंचे से लैस बदमाशों ने तेज्जूपुर में डाली डकैती
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भगवानपुर/चुड़ियाला। भगवानपुर थानाक्षेत्र के तेज्जूपुर गांव में बृहस्पतिवार तड़के तमंचे से लैस बदमाशों ने एक घर में घुसकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया। परिजनों को बंधक बनाकर बदमाशों ने 40 हजार की नकदी और एक लाख से अधिक के जेवर पर हाथ साफ कर दिया। उसके बाद बदमाश घटना का खुलासा करने पर परिजनों को एक कमरे में बंद कर धमकी देते हुए फरार हो गए। सुबह पड़ोसियों ने दरवाजा खोलकर पीड़ितों को मुक्त किया। तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

चुड़ियाला क्षेत्र के तेज्जूपुर गांव में रेलवे स्टेशन चुड़ियाला के सामने विनय कुमार का मकान है। पांच साल पहले गडौला, सहारनपुर से आकर उन्होंने यहां मकान खरीदा था। इसके निचले हिस्से में एक निजी जूनियर हाईस्कूल चलता है और ऊपर की मंजिल में परिवार रहता है। पुलिस को दी तहरीर में विनय कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार तड़के करीब पौने चार बजे पांच बदमाश मकान के पीछे पापुलर के पेड़ों के सहारे घर में घुस आए। बताया जा रहा है कि सभी बदमाशों के हाथ में असलहे थे। उन्होंने विनय कुमार को उठाया और तंमचा तानकर मकान और अलमारी की चाभी देने को कहा। आनाकानी करने पर बदमाशों ने विनय के साथ मारपीट कर दी। इस बीच घर के अन्य सदस्य भी उठ गए, लेकिन उन्हें भी बदमाशों ने तमंचे के बल पर कब्जे में ले लिया। सभी परिजनों को कब्जे में कर बदमाशों ने चाभी ले ली। उसके बाद आलमारी में रखे 40 हजार रुपये और जेवर ले लिए। करीब डेढ़ घंटे तक घर खंगालने के बाद बदमाशों ने परिजनों को एक कमरे में बंद कर दिया और फरार हो गए। उसके बाद विनय ने कमरे के अंदर से ही पड़ोसियों को आवाज लगाई। पड़ोसी वीरेंद्र ने उनका गेट खोला। उसके बाद सूचना पर तेजूपुर चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ताल शुरू की। साथ ही पीड़ित और आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए। सीओ ने मौका मुआयना कर मामले की जांच की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस घटना की पड़ताल में जुट गई है। भगवानपुर थाना प्रभारी भगवान मेहर का कहना है कि जल्दी मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed