फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   टप्पेबाजों ने महिला के पर्स से 15 हजार उड़ाए

टप्पेबाजों ने महिला के पर्स से 15 हजार उड़ाए

Sat, 06 Apr 2019 12:11 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
टप्पेबाजों ने महिला के पर्स से 15 हजार उड़ाए
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर। कस्बे के तहसील रोड पर स्थित स्टेट बैंक की मिनी शाखा में बच्चे का खाता खुलवाने आई महिला की स्कूटी की डिग्गी से टप्पेबाजों ने 15 हजार की नकदी से भरा पर्स उड़ा दिया। महिला ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार लक्सर कोतवाली क्षेत्र के जैतपुर गांव निवासी महिला प्रतिभा अपने बच्चे का खाता खुलवाने के लिए स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में गई थी, लेकिन स्टेट बैंक के मुख्य शाखा के अधिकारियों ने बच्चे का खाता मिनी शाखा में खुलवाने के लिए कहा है। महिला जब मिनी शाखा में गई तो बैंक प्रबंधक की ओर से चार दिन बाद खाता खुलवाने की बात कही गई। महिला का कहना है कि जब बैंक के पास पंप पर पेट्रोल डलवाने के लिए उसने अपनी डिग्गी खोलकर देखा तो उसके स्कूटी से पर्स गायब था। महिला ने बैंक पहुंचकर इसकी शिकायत बैंक अधिकारियों से की। महिला का कहना था कि पर्स में 15 हजार रखे थे। समाचार लिखे जाने तक बैंक अधिकारी बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने में लगे हुए थे। महिला ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। उधर पुलिस क्षेत्राधिकारी राजन सिंह का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed