फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   दो नौकर दुकान मालिक के 70 हजार लेकर फरार

दो नौकर दुकान मालिक के 70 हजार लेकर फरार

Mon, 25 Mar 2019 11:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
दो नौकर दुकान मालिक के 70 हजार लेकर फरार
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की। बैंक में रुपये जमा करने गए दो नौकर फरार हो गए। दुकानदार ने दोनों के मोबाइल पर कॉल की तो नंबर बंद आ रहे हैं। दुकानदार ने उनकी आसपास तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। दुकानदार ने कोतवाली पहुंचकर दोनों पर रुपये लेकर फरार होने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस दोनों नौकरों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित दिल्ली रोड चरण सिंह कॉलोनी निवासी नीटू की मालवीय चौक पर दुकान है। उनकी दुकान पर नन्हेड़ा और गोल भट्टा निवासी दो युवक काम करते थे। नीटू ने दोनों को 70 हजार रुपये देकर बैंक में जमा करने के लिए भेजा था। लेकिन देर शाम तक दोनों नहीं लौटे। दुकानदार ने दोनों के मोबाइल पर कॉल की तो नंबर बंद थे। इसके बाद उनके घर पर तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। सोमवार को गंगनहर कोतवाली पहुंचकर नीटू ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रुपये लेकर फरार होने का आरोप लगाया। साथ ही पुलिस से अपनी रकम वापस दिलाने की गुहार लगाई। एसएसआई रणजीत तोमर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। साथ ही दोनों के परिजनों से मामले की पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed