फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   शादी समारोह से टप्पेबाजों ने उड़ाए दो मोबाइल

शादी समारोह से टप्पेबाजों ने उड़ाए दो मोबाइल

Thu, 14 Feb 2019 11:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
शादी समारोह से टप्पेबाजों ने उड़ाए दो मोबाइल
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

शादी समारोह में टप्पेबाजों ने दो लोगों के मोबाइल साफ कर दिए। मोबाइल चोरी होने से समारोह में अफरातफरी मच गई। मैरिज हॉल में मोबाइल चोरी होने पर अनजान लोगों की तलाश की गई, लेकिन कोई भी नहीं मिल पाया। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर मोबाइल चोरी की तहरीर दी है। पुलिस मैरिज हॉल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर बुधवार की रात एक शादी थी। इस शादी में शामिल होने शाकुंबरी कॉलोनी निवासी नंदकिशोर भी गए थे। शादी समारोह में वह खाना खा रहे थे। उन्होंने दोनों मोबाइल खाने की मेज पर रखे दिए। इस बीच किसी ने उनके दोनों मोबाइल चोरी कर लिए। मोबाइल गायब होने पर उन्होंने आसपास तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। मोबाइल चोरी होने की जानकारी उन्होंने अन्य रिश्तेदारों को दी। मोबाइल चोरी होने की जानकारी शादी समारोह में शामिल होने आए अन्य लोगों को चली तो अनजान व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी गई। शादी समारोह में अनजान लोगों की काफी देर तक तलाशी की गई, लेकिन मोबाइल का कुछ पता नहीं चल पाया। पीड़ित ने बृहस्पतिवार को कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मैरिज कॉल की सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन

दुकानदार से ठगी का प्रयास
रुड़की। सिविल लाइंस बाजार स्थित पुनीत गुप्ता की नीलम ऑप्टिकल नाम से चश्मों की दुकान है। बुधवार की सुबह वह दुकान पर पहुंचे तो उनके पास एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने कुछ लैंसों के नाम बताते हुए चश्मे के रेट पूछे। साथ ही कहा कि वह पेटीएम से पूरी रकम जमा करेगा। पुनीत ने पेटीएम इस्तेमाल न करने की बात कही। इस पर कॉल करने वाले दूसरे का पेएटीएम नंबर देने की बात कही। इस पर पुनीत समझ गए कि कॉल करने वाला उनसे ठगी करना चाहता है। इस पर उन्होंने उसे फटकार लगाते हुए फोन काट दिया और कोतवाली पहुंचे। पुलिस को बताया कि इससे पहले भी उनके पास इस तरह की कॉल आ चुकी है। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed