{"_id":"5b4f6de84f1c1bc6508b56be","slug":"41531932136-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान का ताला तोड़कर लैपटॉप व नगदी चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान का ताला तोड़कर लैपटॉप व नगदी चोरी
Updated Wed, 18 Jul 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला, ब्यूरो
रुड़की। रेलवे स्टेशन के पास चोरों ने मोबाइल की एक दुकान का ताला तोड़कर लैपटॉप, ब्लूटूथ समेत करीब दो हजार रुपये की नगदी चोरी कर ली। इतना ही नहीं चोरों ने दुकान के अंदर सामान भी तोड़ डाला। पीड़ित दुकान स्वामी ने कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित शक्ति विहार कालोनी निवासी अमित कुमार की रेलवे स्टेशन रोड पर मोबाइल की दुकान है। मंगलवार रात चोरों ने मोबाइल की दुकान को निशाना बनाया। चोरों ने दुकान के शटर का ताला तोड़ा और अंदर रखा लैपटॉप, ब्लूटूथ और दो हजार की नगदी चोरी कर ली। चोरी की घटना का पता तब लगा जब अमित बुधवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे और उन्हें शटर का ताला टूटा मिला। उन्होंने दुकान के अंदर जाकर देखा सारा सामान बिखरा पड़ा था। अमित ने कोतवाली पहुंचकर दुकान में चोरी की तहरीर दी। उधर, इंस्पेक्टर कमल कुमार लुंठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। आसपास के दुकानदारों से भी इस संबंध में जानकारी ली जा रही है।