फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   अधिवक्ता व साथियों पर मारपीट करने का आरोप

अधिवक्ता व साथियों पर मारपीट करने का आरोप

Thu, 12 Jul 2018 10:44 PM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
अधिवक्ता व साथियों पर मारपीट करने का आरोप

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लक्सर। अधिवक्ता के साथ मारपीट करने के मामले में अब दूसरे पक्ष ने भी अधिवक्ता सहित उसके चार साथियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। तहरीर में दूसरे पक्ष ने अधिवक्ता पर मारपीट करने तथा जातिसूचक शब्दों को प्रयोग करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

लक्सर कस्बा निवासी कांग्रेस नेता राजेश रस्तोगी का बेटा शुभ रस्तोगी सोमवार को अपनी पत्नी को साथ लेकर नैनीताल हाईकोर्ट जा रहा था। वह जैसे ही लक्सर कस्बे के ओवरब्रिज के निकट पहुंचा, इसी बीच फ्लाईओवर के ऊपर से आ रही एक कार से उसकी टक्कर हो गई थी। शुभ रस्तोगी का आरोप था कि कार स्वामी ने उसके साथ मारपीट की। उसने इस मामले में लक्सर कोतवाली पुलिस में तहरीर दी थी। मुकदमा दर्ज करने के साथ ही पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली थी, लेकिन इस मामले में नया मोड़ आ गया है। आरोपी कार चालक ने भी अधिवक्ता सहित उसके चार साथियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। जिसमें आरोप लगाया गया है कि अधिवक्ता ने लापरवाही से उनकी कार में टक्कर मारी थी। जब अधिवक्ता से इसकी शिकायत की तो उसने रास्ते से गुजर रहे अपनी तीन-चार परिचितों को बुलाकर उसके साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। जिसमें उसके कान का पर्दा भी फट गया है। कोतवाल अमर चंद शर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed