फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   भ्रूण जांच के आरोप में अस्पताल में छापा, मुकदमा

भ्रूण जांच के आरोप में अस्पताल में छापा, मुकदमा

Mon, 12 Mar 2018 12:00 AM IST
Updated Mon, 12 Mar 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
भ्रूण जांच के आरोप में अस्पताल में छापा, मुकदमा
लक्सर। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीम ने एक अस्पताल में भ्रूण जांच के आरोप में चिकित्सक को गिरफ्तार किया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यह कार्रवाई पीसीपीएनडीटी टीम के साथ मिलकर की है। टीम ने नर्सिंग होम के संचालक व एक अन्य कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमा दर्ज करने के साथ ही पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग को काफी समय से लक्सर कस्बे के अग्रवाल मेडिकल सेंटर में भ्रूण जांच कराने की जानकारी मिल रही थी। जिस पर टीम ने शनिवार की देर रात बहादराबाद थाना क्षेत्र की एक गर्भवती महिला को ग्राहक बना कर अस्पताल में भेजा। साथ ही डॉक्टर को देने के लिए रकम भी दी। जिसके बाद जिला प्रशासन की अगुवाई में हरिद्वार के संयुक्त मजिस्ट्रेट नरेंद्र भंडारी, एसीएमओ डा. एचडी शाक्य के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। बताया जाता है कि महिला के अस्पताल में पहुंचने के बाद डॉक्टर ने उससे रकम लेकर उसका अल्ट्रासाउंड कर दिया। इसके बाद टीम ने महिला द्वारा ली गई रकम को बरामद कर लिया। एसीएमओ डॉ एचडी शाक्य ने बताया की भ्रूण जांच करने के मामले में अस्पताल संचालक डा. यशपाल व एक कर्मचारी रविंद्र के खिलाफ लक्सर कोतवाली में अभियोग पंजीकृत कराया गया है। कोतवाल त्रिवेंद्र सिंह राणा ने बताया कि इस मामले के दोनों आरोपियों को देर रात हिरासत में ले लिया गया था। रविवार को दोनों को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed