फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   ट्रेनों में सेना का मोबाइल चोरी करने वाला दबोचा

ट्रेनों में सेना का मोबाइल चोरी करने वाला दबोचा

Thu, 26 Oct 2017 10:46 PM IST
Updated Thu, 26 Oct 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
ट्रेनों में सेना का मोबाइल चोरी करने वाला दबोचा

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरा
रुड़की।
ड़ेढ साल से नौकरी पर न जाकर ट्रेनों में आर्मी कर्मियों के मोबाइल चोरी करने वाले बीईजी नायक को पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक कीमती मोबाइलों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी भागने की फिराक में रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहा था। पुलिस ने बताया आरोपी द्वारा चोरी किए गए मोबाइल फोन को सर्विलांस पर लगाया गया था। पुलिस ने आर्मी के आला अधिकारियों को मामले से अवगत करा दिया है।
कोतवाली पुलिस ने एक ऐसे चोर को गिरफ्तार किया है जो ट्रेनों में यात्रा करने वाले फौजियों के मोबाइल फोन चोरी करने के बाद ठिकाने लगाता था। जिसको लेकर आर्मी पुलिस भी परेशान थी। मोबाइल फोनों की चोरी को लेकर आर्मी के जवान भी परेशान थे। मजे की बात यह है कि मोबाइल चोरी करने वाला ओर कोई नहीं बलिक मेरठ कैंट में तैनात सेना में बीईजी नायक तुषार था। वह डेढ़ साल से नौकरी से गायब था। नौकरी से गायब रहने के बाद से ही वह ट्रेनों में आर्मी कर्मियों के साथ ट्रेन में सफर कर मौका लगते ही उनके मोबाइल फोन पर हाथ साफ कर देता था। सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी नायक को रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया है। एसएसआई नंदकिशोर बचकोटी ने बताया आरोपी कि खिलाफ कार्रवाई के लिए आला अधिकारियों को अवगत करा दिया है ।
विज्ञापन



किसान मोर्चे का प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नामित
रुड़की (ब्यूरो)। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री गजेंद्र सिंह ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष खिलेंद्र चौधरी ने गणेशपुर रुड़की निवासी निर्दोष त्यागी को प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य नामित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed