फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   पांच माह पूर्व हुई ट्रैक्टर चोरी का खुलासा

पांच माह पूर्व हुई ट्रैक्टर चोरी का खुलासा

Thu, 31 Aug 2017 12:36 AM IST
Updated Thu, 31 Aug 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
पांच माह पूर्व हुई ट्रैक्टर चोरी का खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

लक्सर। पांच माह पहले लक्सर के बसेड़ी गांव से चुराए ट्रैक्टर का बुधवार को लक्सर कोतवाली पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हल्द्वानी जेल में बंद आरोपियों की निशानदेही पर चुराया ट्रैक्टर बरामद कर लिया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ लक्सर समेत अलग-अलग थानों में हत्या, लूट, डकैती के मामले दर्ज हैं।

पुलिस क्षेत्राधिकारी चंदन सिंह बिष्ट ने कोतवाली में पत्रकारों को बताया कि 16 मार्च 2017 को बसेड़ी निवासी शहीद हसन के घर के बाहर से उसका ट्रैक्टर चोरी हो गया था। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। ऊधमसिंह नगर की जसपुर पुलिस ने पिछले दिनों जसपुर से चीनी चोरी के मामले में कुछ आरोपियों को दबोचा था। पूछताछ में उन्होंने झबरेड़ा के भलस्वागज, लक्सर के बसेड़ी से ट्रैक्टर चुराने की बात को स्वीकारा था। सीओ चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि आरोपियों को रिमांड पर लेकर उन्हें लक्सर लाकर पूछताछ की तो उन्होंने ट्रैक्टर चोरी की घटना को स्वीकार किया था। उसके बाद आरोपियों की निशानदेही पर बिजनौर के थाना बढ़ापुर के भगवानपुर गांव से बसेड़ी से चुराया ट्रैक्टर बरामद कर लिया है। सीओ चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि आरोपियों ने विगत 18-19 जून को लक्सर के मेटाडोर स्टैंड और बसेड़ी गांव की एक परचून की दुकान में चोरी की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकारी है। सीओ के मुताबिक आरोपियों के नाम शमशाद निवासी टोडा खटका, सिविल लाइन, कोतवाली रुड़की, धर्मवीर निवासी टोड़ा कल्याणपुर, सिविल लाइन कोतवाली रुड़की, मनोज पाल निवासी भगवानपुर, थाना बढ़ापुर, जनपद बिजनौर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed