फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   फर्जी प्रमाणपत्र मामले में विधायक कर्णवाल के बयान दर्ज

फर्जी प्रमाणपत्र मामले में विधायक कर्णवाल के बयान दर्ज

Sun, 05 May 2019 11:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
फर्जी प्रमाणपत्र मामले में विधायक कर्णवाल के बयान दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

फर्जी प्रमाणपत्र मामले में आईओ इंस्पेक्टर राजेश साह ने विधायक देशराज कर्णवाल के बयान दर्ज किए। साथ ही केस से जुड़े कई साक्ष्य भी जुटाए।
झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल ने वर्ष 2007 में सिविल लाइंस कोतवाली में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि चारों ने उनके नाम से सहारनपुर में फर्जी जाति प्रमाणपत्र बनवाया था। मामला खुलने पर आरोपियों ने सहारनपुर तहसील से प्रमाणपत्र चोरी कर लिया था। आरोप था कि वर्ष 2005 में रुड़की तहसील से जारी हुए उनके प्रमाणपत्र को फर्जी प्रमाणपत्र के आधार पर चुनौती दी गई थी। विधायक का आरोप था कि केस दर्ज होने के 12 साल बाद उन्हें पता चला कि मामले में न तो फाइनल रिपोर्ट लगी है और न ही चार्जशीट दाखिल की गई है। इस पर उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।

कोर्ट ने मामले में संज्ञान लेते हुए पुलिस को एक महीने के अंदर जांच पूरी करने के आदेश दिए थे। मामले की जांच गंगनहर कोतवाली प्रभारी राजेश साह को सौंपी गई थी। रविवार को इंस्पेक्टर राजेश साह ने विधायक के आवास पर पहुंचकर उनके बयान दर्ज किए। साथ ही तमाम साक्ष्य भी जुटाए। वहीं, इस प्रकरण में विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की शिकायत की भी जांच की जा रही है। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि फर्जी प्रमाणपत्र मामले में विधायक देशराज कर्णवाल के बयान दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed