{"_id":"5cc34859bdec221425448c08","slug":"31556301913-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंसाफ के लिए चार माह से भटक रहे मां-बाप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
इंसाफ के लिए चार माह से भटक रहे मां-बाप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
‘साहब! चार महीने पहले बेटे की हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया था। मंगलौर पुलिस ने हत्या का केस तो दर्ज कर लिया था, लेकिन अब तक हत्यारों का सुराग नहीं लगा पाई है। पिछले चार महीने से इंसाफ के लिए कोतवाली के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही है।’ एसपी देहात से मिलकर पीड़ित मां-बाप ने इंसाफ गुहार लगाई। एसपी देहात ने आश्वासन दिया कि मामले की जांच कराने के बाद जो सच्चाई सामने आएगी, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
कोतवाली क्षेत्र स्थित गदरजुड्डा निवासी श्याम कुमार शुक्रवार को परिवार के साथ एसपी देहात नवनीत सिंह से मिले। श्याम कुमार ने बताया कि उनका 19 वर्षीय बेटा प्रेम प्रकाश गुरुकुल नारसन में 12वीं पढ़ता था। 15 दिसंबर वर्ष 2018 को वह गांव से ही संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। 16 दिसंबर को उसका शव लहूलुहान हालत में इकबालपुर रेलवे ट्रक पर मिला था। आरोप था कि उनके बेटे की हत्या कर शव रेलवे ट्रक पर फेंका गया था। तहरीर के आधार पर कोतवाली में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि उनके बेटे की हत्या रंजिश में कुछ लोगों ने की थी। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बताया कि वह पिछले चार महीने से इंसाफ के लिए भटक रहे हैं। कोतवाली के चक्कर काटकर परेशान हो गए हैं। आरोप है कि जिन लोगों ने बेटे की हत्या की है, वे धमकी देते हैं। एसपी देहात ने आश्वासन दिया कि मामले की जांच गहनता से कराई जाएगी।