{"_id":"5cb4bc8abdec2213e6490763","slug":"31555348618-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रिंस हत्याकांड में पुलिस को मिले अहम सबूत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रिंस हत्याकांड में पुलिस को मिले अहम सबूत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
प्रिंस हत्याकांड में पुलिस जल्द ही बड़ी कार्रवाई कर सकती है। बताया जा रहा है कि पुलिस को हत्याकांड से जुड़े कई पुख्ता सबूत मिले हैं। पुलिस इनकी बारीकी से जांच कर रही है। सबूतों की जांच करने के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।
धनौरी क्षेत्र के शिवदासपुर उर्फ तेलीवाला गांव निवासी प्रिंस सैनी पनियाला सहकारी समिति में क्लर्क था। उसकी तैनाती लाठरदेवा गांव स्थित गोदाम में थी। पिछले साल दस दिसंबर की शाम बदमाशों ने लाठरेदवा गांव के रास्ते पर प्रिंस की घर लौटते वक्त गोली मारकर हत्या कर दी थी। बदमाश प्रिंस का बैग छीनकर फरार हो गए थे। पुलिस ने आशंका जताई थी कि प्रिंस 78 हजार की रकम लेकर जा रहा था। रकम लूटने के इरादे से ही उसकी गोली मारकर हत्या की गई होगी। पुलिस ने इस मामले में कई लोगों से पूछताछ की थी और गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली थी। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल के आसपास की संदिग्ध कॉल की डिटेल खंगाली थी। तभी से पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस को जांच में कई पुख्ता सबूत हाथ लगे हैं। पुलिस जल्द ही मामले से पर्दा उठा सकती है। एसएसआई रणजीत तोमर ने बताया कि कुछ बिंदुओं पर पुलिस के हाथ कुछ सबूत लगे हैं। घटना का जल्द खुलासा करने के प्रयास किए जा रहे हैं।