{"_id":"5c8bec79bdec221414547c6c","slug":"31552673913-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली विवाद में चाकू मारा, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मामूली विवाद में चाकू मारा, अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर
मामूली बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद युवक ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर दूसरे युवक पर चाकू से वार कर दिया। हमले में युवक गंभीर घायल हो गया। युवक के परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार, सोसायटी रोड मोहल्ला निवासी अमर सिंह ने तहरीर देकर बताया कि उनके बेटे उज्ज्वल का कई दिन पहले एक युवक के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। उसके बाद से वह बेटे को कई दिनों से फोन पर धमकी दे रहा था। शुक्रवार शाम को उज्ज्वल रेलवे इंदिरा ग्राउंड में खेलने गया था। आरोप है कि इसी बीच वह युवक अपने कई साथियों के आया और उसने उज्ज्वल पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। उज्ज्वल को लहूलुहान कर हमलावर फरार हो गए। सूचना पाकर पहुंचे परिजनों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। चौकी प्रभारी खेमेंद्र सिंह गंगवार ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।