{"_id":"5c8beb61bdec22143a67e217","slug":"31552673633-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोपड़ी से पकड़ा 80 किलोग्राम गोमांस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झोपड़ी से पकड़ा 80 किलोग्राम गोमांस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, बुग्गावाला
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गोकलवाला गांव में एक झोपड़ी में छापेमारी की। एक महिला को गोमांस बेचते हुए पकड़ा। वहीं, पुलिस को आता देखकर तीन आरोपी मौके से भाग निकले। पुलिस ने महिला सहित चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर महिला को जेल भेज दिया है।
बुग्गावाला पुलिस को शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे एक मुखबिर ने सूचना दी कि गोकलवाला गांव में एक ग्रामीण अपने घर के पास एक झोपडी में गोमांस बेच रहा है। हरकत में आई पुलिस ने तत्काल छापेमारी कर एक महिला और करीब 80 किलोग्राम गोमांस कब्जे में लिया है। वहीं, पुलिस को आता देख तीन आरोपी भागने में कामयाब रहे। बुग्गावाला थानाध्यक्ष नंद किशोर ग्वाड़ी ने बताया है कि नीता बानो पत्नी लतीफ को गिरफ्तार किया गया है। पशु चिकित्सक को मौके पर बुलाकर सैंपल लिया गया है। उपकरण कब्जे में लेकर लतीफ पुत्र खलील, सराफत पुत्र लियाकत, कौशर उर्फ झोझा पुत्र हबीस और नीतो बानो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी नीता बानो को जेल भेज दिया गया है। टीम में एसआई शैलेन्द्र ममगाई, रमेश चौहान, जमशेद अली, बबली, रमेश सैनी, रमेश चौहान रहे।