फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   डीजे पर अपनी पसंद का गाना बजाने को भिड़े

डीजे पर अपनी पसंद का गाना बजाने को भिड़े

Wed, 21 Nov 2018 01:23 AM IST
Updated Wed, 21 Nov 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
डीजे पर अपनी पसंद का गाना बजाने को भिड़े
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

शादी में डीजे की धुन पर डांस को लेकर बाराती आपस में ही भिड़ गए। बीच बचाव करने पहुंचे ग्रामीणों के साथ भी बारातियों ने मारपीट की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सात लोगों को हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान कर दिया।

पुलिस के अनुसार, यूपी के पुरकाजी से सोमवार रात टोडा खटका गांव में बारात आई थी। बाराती डीजे की धुन पर डांस कर रहे थे। अपनी पसंद का गाना बजाने को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते जमकर मारपीट हुई। इससे भगदड़ मच गई। बारातियों को आपस में मारपीट करता देख कुछ ग्रामीणों ने बीच बचाव करने का प्रयास किया। लेकिन बारातियों ने उनके साथ ही गाली गलौज करते हुए मारपीट की। इस पर आक्रोशित ग्रामीणों ने भी बारातियों के साथ मारपीट की। मामला बढ़ता देख ग्रामीणों ने घटना की सूचना सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस बल गांव पहुंचा और मारपीट कर रहे दोनों पक्षों के सात लोगों को हिरासत में ले लिया। एसएसआई अभिनव शर्मा ने बताया कि टोडा खटका निवासी गोपाल, जोनी, विशाल व हुकुम सिंह व यूपी के पुरकाजी के गांव बाजूहेड़ी निवासी नंदलाल, रोहिताश व नंदलाल का शांतिभंग में चालान कर दिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed