फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   विवाहिता से दुराचार मामले में ससुर और देवर पर केस

विवाहिता से दुराचार मामले में ससुर और देवर पर केस

Thu, 18 Oct 2018 12:40 AM IST
Updated Thu, 18 Oct 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता से दुराचार मामले में ससुर और देवर पर केस
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

विवाहिता की तहरीर के आधार पुलिस ने ससुर और देवर के खिलाफ दुराचार का मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही पति और सास के खिलाफ भी मारपीट का केस दर्ज किया है। मामले में पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर तफ्तीश पटियाला थाने ट्रांसफर कर दिया है।

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र निवासी युवती की शादी करीब पांच साल पूर्व पंजाब निवासी युवक से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुर उस पर बुरी नजर रखने लगा। एक दिन घर में अकेला पाकर ससुर ने विवाहिता के साथ दुराचार किया। उसने इसकी शिकायत पति से की तो उलटा उसके साथ ही मारपीट कर दी। आरोप है कि कुछ दिन बाद देवर ने भी उसके साथ दुराचार किया। उसने सास से इसकी शिकायत की तो फिर से उसकी पिटाई की गई। साथ ही घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। दो दिन पूर्व महिला ससुराल से भागकर अपने मायके पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। परिजन उसे लेकर कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर महिला के ससुर और देवर के खिलाफ दुराचार का मुकदमा दर्ज कर लिया है। जबकि उसके पति और सास के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया मामला पटियाला थाने में तफ्तीश के लिए ट्रांसफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed