फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   युवक से मारपीट, हवाई फायरिंग

युवक से मारपीट, हवाई फायरिंग

Tue, 16 Oct 2018 12:30 AM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
युवक से मारपीट, हवाई फायरिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

रास्ते में कार खड़ी करने के विवाद में एक युवक ने कार मालिक के साथ मारपीट कर दी। इतना ही नहीं आरोप है कि युवक ने हवाई फायरिंग कर दहशत भी फैला दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। साथ ही कार मालिक की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित गणेशपुर निवासी कुश तोमर की कार घर के बाहर ही सड़क किनारे खड़ी थी। रविवार रात करीब 12 बजे गणेशपुर निवासी सचिन अपनी कार से आ रहा था। रास्ते में कार खड़ी करने को लेकर सचिन का कुश से विवाद हो गया। आरोप है कि सचिन ने कुश के साथ गालीगलौज कर दी। शोर सुनकर कुश के परिवार वाले और घर आए मेहमान भी बाहर आ गए। आरोप है कि परिजनों ने सचिन को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसने उनके साथ भी अभद्रता की।
विज्ञापन

विरोध करने पर सचिन ने कुश के साथ मारपीट की और बीच बचाव करने आए परिजनों को देख पिस्टल से हवाई फायरिंग कर दी। फायरिंग की आवास सुनकर आसपास के लोग भी जाग गए और घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घटना की सूचना गंगनहर कोतवाली पुलिस को दी। फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस आननफानन में घटनास्थल पर पहुंची और जानकारी ली। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर सचिन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसे गिरफ्तार कर कार को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed