फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   दहेज हत्या के दो आरोपियों ने किया कोर्ट में आत्मसमर्पण

दहेज हत्या के दो आरोपियों ने किया कोर्ट में आत्मसमर्पण

Sat, 10 Feb 2018 12:40 AM IST
Updated Sat, 10 Feb 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
दहेज हत्या के दो आरोपियों ने किया कोर्ट में आत्मसमर्पण
लक्सर (ब्यूरो)। संपत्ति कुर्की के आदेश के बाद दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों ने शुक्रवार को न्यायालय में पहुंचकर समर्पण कर दिया, जहां से न्यायालय ने दोनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

भिक्कमपुर गांव निवासी केशवराम ने 2013 में अपनी बेटी मंजू की शादी पीतपुर गांव निवासी राजेश पुत्र धीर सिंह के साथ की थी, लेकिन इसके कुछ दिनों बाद ही केशवराम की बेटी मंजू की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पिता केशवराम ने बेटी के पति राजेश सहित उसके चाचा इंद्राज, मौसा मेघराज, नंदोई महेंद्र, ननद फूल समुद्री और सास ज्ञानवती पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए लक्सर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज करने के साथ ही कोतवाली पुलिस ने इन सभी आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र भी दाखिल कर दिया था। आरोप पत्र दाखिल होने के बाद न्यायालय ने इन सभी आरोपियों को न्यायालय में तलब किया था, लेकिन न्यायालय के आदेश किए जाने के बाद इनमें से कोई भी आरोपी कोर्ट में तलब नहीं हो सका था। इस पर पुलिस ने चार आरोपियों के कुर्की वारंट जारी कर दिए थे। कुर्की वारंट जारी हो जाने के बाद सभी आरोपियों में खलबली मच गई थी। मामले के वादी केशवराम के वकील ने बताया कि शुक्रवार को मृतका मंजू की ननद फूल समुद्री व नंदोई महेंद्र निवासी लालपुर थाना खानपुर ने न्यायालय में पहुंचकर समर्पण कर दिया। जहां से न्यायालय ने दोनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed