{"_id":"5ca64eddbdec221469616e4c","slug":"201554403037-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपतिजनक पोस्ट डालने पर केस दर्ज, जेल भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आपतिजनक पोस्ट डालने पर केस दर्ज, जेल भेजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बजरंग दल के खिलाफ सुल्तानपुर के युवक की ओर से अपने फेसबुक अकाउंट की वॉल पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता भड़क उठे। नाराज संगठन के पदाधिकारियों ने कोतवाली पहुंचकर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
लक्सर कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर कस्बे के जामा मस्जिद मोहल्ला निवासी सादिक पुत्र निशार ने अपने फेसबुक एकाउंट पर आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) और बजरंग दल के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट लिखकर वायरल कर दी। हालांकि युवक ने कुछ ही देर में पोस्ट को अपने फेसबुक एकाउंट से हटा दिया था, लेकिन तब तक वह पोस्ट कई लोगों के पास जा चुकी थी। युवक के फेसबुक अकाउंट पर हिंदू संगठनों के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट वायरल करने की जानकारी जैसे ही हिंदू संगठनों के लोगों को हुई तो उनमें उबाल आ गया। इससे नाराज विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष अजय वर्मा पदाधिकारियों के साथ लक्सर कोतवाली पहुंच गए। जहां पहुंचकर उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया। उन्होंने युवक की ओर से की गई पोस्ट पर गहरी नाराजगी जताते हुए उसके खिलाफ तत्काल कार्रवाई किए जाने की मांग की। उन्होंने युवक की ओर से फेसबुक अकाउंट पर डाली गई पोस्ट की तस्वीरें भी पुलिस को दिखाई। पुलिस ने हंगामा कर रहे संगठन के लोगों को तत्काल मुकदमा दर्ज करने का भरोसा दिया। इसके बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाली एसएसआई रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी की तलाश में सुल्तानपुर में छापा मारा। जहां से उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।