{"_id":"5c86a274bdec2213e43a4202","slug":"201552327284-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैन्यकर्मी के घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सैन्यकर्मी के घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, चुड़ियाला
कुंजा बहादरपुर में चोरों ने सैन्यकर्मी के मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी कर डाली। इस बीच परिवार के सदस्य सोते रहे। उन्हें चोरी की भनक तक नहीं लगी। सुबह घटना पता चलने पर गांव में हल्ला मच गया। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सैन्यकर्मी के पिता ने थाने में तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, भगवानपुर थाना क्षेत्र के गांव कुंजा बहादरपुर निवासी अंकुर कुमार पुत्र आजाद सिंह सीआईएसएफ में हैं। वर्तमान में उनकी तैनाती झारखंड की राजधानी रांची में है। पत्नी और बच्चे भी अंकुुर के साथ रहते हैं जबकि गांव में पिता, मां कमलेश और भाई अंकित रहते हैं। बताया जा रहा है कि रविवार रात चोर दीवार के सहारे घर में घुस गए। इसके बाद दूसरी मंजिल पर बने अंकुर के कमरे के ताले तोड़कर घर में रखे जेवर और अन्य सामान चोरी कर ले गए। इस दौरान बगल के कमरे में सो रहे अंकुर के भाई अंकित को भनक तक नहीं लग पाई। सोमवार सुबह मां कमलेश छत पर बनी रसोई में चाय बनाने पहुंचीं तब घटना का पता चला। कमरे का ताला खुला देख उन्होंने अंदर का नजारा देखा तो शोर मचा दिया। शोर सुनकर अंकुर के पिता और भाई छत पर पहुंचे। आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद अंकुर के पिता थाने पहुंचे और तहरीर दी। साथ ही बताया कि चोर उनके बेटे के कमरे से दस तोला सोना, 12 तोला चांदी समेत एक एलसीडी, एक घड़ी समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए हैं। उन्होंने बताया कि सामान की कीमत करीब चार लाख रुपये है। एसओ संजीव थपलियाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।