फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा और युवक गंगनहर के किनारे लापता

संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा और युवक गंगनहर के किनारे लापता

Tue, 11 Dec 2018 12:12 AM IST
Updated Tue, 11 Dec 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा और युवक गंगनहर के किनारे लापता
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

सुबह परिजनों को फोन कर जान का खतरा बताने वाली सहारनपुर निवासी छात्रा और युवक गंगनहर के किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। दोनों रविवार से ही घर से फरार हैं। छात्रा के परिजनों और पुलिस ने गंगनहर किनारे तलाश की तो दोनों के मोबाइल और बैग बरामद हुए हैं। ऐसे में पुलिस और परिजन दोनों के गंगनहर में कूदने की आशंका जता रहे हैं। बैग और मोबाइल मिलने के बाद छात्रा के परिजन फिलहाल वापस सहारनपुर लौट गए। वहीं, पुलिस दोनों के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाल रही है। साथ ही दोनों के संपर्क में कौन-कौन था, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सहारनपुर स्थित एक गांव निवासी छात्रा सहारनपुर में ही रहकर पढ़ाई करती है। सोमवार सुबह छह बजे छात्रा ने मोबाइल से अपने परिजनों को कॉल कर जान का खतरा बताते हुए रुड़की में गंगनहर किनारे होने की बात कही थी। इस पर परिजन सुबह ही सिविल लाइंस कोतवाली रुड़की पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस और परिजन सोलानी पार्क के पास गंगनहर किनारे छात्रा की छानबीन के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

यहां सोलानी नदी के पुल के पास गंगनहर किनारे पुलिस को दो बैग और दो मोबाइल मिले। छात्रा के परिजनों ने मोबाइल और बैग की पहचान कर ली जबकि दूसरा बैग और मोबाइल किसी युवक का था। पुलिस ने मोबाइल के आधार पर जांच-पड़ताल की तो पता चला कि युवक भी सहारनपुर का ही रहने वाला है और रविवार से ही घर से फरार है। इसके बाद पुलिस ने गंगनहर में काफी देर तक दोनों की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि आशंका जताई जा रही है कि दोनों गंगनहर में कूदे हों या फिर कोई साजिश रची हो। फिलहाल दोनों बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्मी तो नहीं गंगनहर में कूदने की कहानी
छात्रा और युवक के इस तरह लापता होने पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। छात्रा के परिजनों को कॉल कर अपनी जान को खतरा बताना और रुड़की में होने की जानकारी देना। इसके बाद गंगनहर के किनारे दोनों के मोबाइल और बैग मिलने की बात से ऐसी आशंका भी जताई जा रही है कि हो सकता है कि दोनों ने फिल्मी तर्ज पर परिजनों और पुलिस का ध्यान भटकाने के लिए गंगनहर में कूदने की कहानी बनाई हो। पुलिस और परिजन भी इस बात से इनकार नहीं कर रहे हैं।

नाबालिग है छात्रा
परिजनों ने पुलिस को बताया कि छात्रा बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है और धावक भी है। उसने कई बार जिलास्तरीय और प्रदेश स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता में भाग लिया है। वह आगे होने वाली प्रतियोगिताओं की भी तैयारी कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed