{"_id":"5ca3adb9bdec22141d19ef2c","slug":"191554230713-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी के अपहरण मामले में पांच गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी के अपहरण मामले में पांच गिरफ्तार
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, पिरान कलियर
किशोरी के अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने के पांच आरोपियों को पुलिस ने सोमवार की देर शाम कलियर से गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद सभी गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र निवासी एक किशोरी का 2016 में घर के बाहर से अपहरण कर चरथावल निवासी कुछ लोग लेकर चले गए थे। इसी बीच आरोपी अब्दुल वाहब ने किशोरी को बंधक बनाकर लगातार उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी किसी तरह वहां से भागकर अपने घर आ गई। घर आकर किशोरी ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने पांच मार्च को आरोपी अब्दुल वाहब पर पॉक्सो, दुष्कर्म, अपहरण का मुकदमा दर्ज किया। इसके अलावा खुर्शीद, सुलेमान और मंजूरी निवासीगण मोहल्ला त्यागियान थाना चरथावल मुजफ्फरनगर और बाबा निवासी कलियर सहित चार लोगों पर मारपीट और अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था। एसओ अजय सिंह ने बताया कि सभी पांचों आरोपियों को सोमवार की शाम कलियर से गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।