{"_id":"5c7ac6e2bdec22737e6b124d","slug":"191551550178-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यौन शोषण के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यौन शोषण के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर
किशोरी के साथ एक साल तक यौन शोषण करने के बाद गर्भपात कराने के मामले में कोतवाली पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है जबकि तीन अन्य आरोपी अभी फरार हैं।
लक्सर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसकी 17 वर्षीय भतीजी के माता-पिता की कई साल पहले मृत्यु हो गई थी। इसी बीच गांव के एक युवक ने किशोरी को को डरा धमकाकर उसका एक साल तक यौन शोषण करता रहा। इसी बीच किशोरी गर्भवती हो गई। आरोपी ने रुड़की के एक निजी अस्पताल में उसका गर्भपात करा दिया। युवती की तबीयत खराब होने पर परिजनों को इसकी जानकारी हुई। किशोरी के चाचा ने आरोपी युवक और उसके परिवार के तीन लोगों के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर दी थी। दीपक, चंद किरण, नोरतू और राजेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। कोतवाल वीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि दीपक पुत्र राजेंद्र को गिरफ्तार कर शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।