फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   बंद मकान में लगी आग, सामान जलकर राख

बंद मकान में लगी आग, सामान जलकर राख

Mon, 11 Mar 2019 11:31 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
बंद मकान में लगी आग, सामान जलकर राख
ब्यूरो/अमर उजाला, पिरान कलियर
विज्ञापन

कलियर नगर पंचायत के बेडपुर में जावेद के मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। इससे लाखों का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित ने अज्ञात व्यक्ति पर आग लगाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।

कलियर नगर पंचायत के बेडपुर निवासी जावेद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह मकान ऊपरी मंजिल पर रहता है। उसकी पत्नी अपने मायके गई है। वह कलियर अपने गेस्ट हाऊस में गया था। रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे उसके कमरे लपटें दिखाई दी। परिजनों का शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग से कमरे में रखी लकड़ी की आलमारियां, इंवर्टर, बैटरी जलकर राख हो गया। आरोप है कि मकान के मुख्य दरवाजे पर ताला लगा था। किसी ने ताला तोड़कर आग लगाई है। जावेद ने बताया कि पिछले वर्ष अप्रैल में भी किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी दो भैंसों पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी थी। आग लगने से दोनों भैंसों की मौत हो गई थी। पीड़ित जावेद ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन






विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed