फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   दो के खिलाफ पोक्सो की धाराओं में मुकदमा दर्ज

दो के खिलाफ पोक्सो की धाराओं में मुकदमा दर्ज

Sun, 23 Jul 2017 12:18 AM IST
Updated Sun, 23 Jul 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
दो के खिलाफ पोक्सो की धाराओं में मुकदमा दर्ज
दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

रुड़की। दो युवकों द्वारा एक किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। किशोर के पिता का आरोप है कि उसके बेटे को बंद कमरे में ले जाकर अप्राकृतिक दुष्कर्म किया है। गंगनहर कोतवाली पुलिस ने तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ पोक्सो की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

14 वर्षीय किशोर के पिता ने गंगनहर कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका बेटा बृहस्पतिवार शाम घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान गांव के दो युवक बेटे को बहला फुसलाकर एक कमरे में ले गए और अप्राकृतिक दुष्कर्म कर दिया। उसके बाद आरोपी किशोर को किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। बदहवास हालत में किशोर घर पहुंचा और परिजनों को इससे अवगत कराया। शुक्रवार सुबह परिजन किशोर को लेकर गंगनहर कोतवाली पहुंचे और तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। तहरीर की भनक लगते ही आरोपी पक्ष के लोगों ने मामला दबाने के लिए पीड़ित पक्ष पर दबाओ बनाया। लेकिन पीड़ित पक्ष कार्रवाई पर अड़ा रहा। इस पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। कोतवाल अमर चंद शर्मा ने बताया कि साजिद व अनिश निवासी शाहपुर साल्हापुर के खिलाफ पोक्सो की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed