फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   गुजरात की लैब में होगी जहरीले केमिकल की जांच

गुजरात की लैब में होगी जहरीले केमिकल की जांच

Sat, 16 Feb 2019 11:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
गुजरात की लैब में होगी जहरीले केमिकल की जांच
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

जहरीली शराब कांड में बरामद केमिकल के सैंपल को पुलिस की ओर से गुजरात स्थित विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए पुलिस ने कोर्ट में प्रार्थनापत्र देकर अनुमति मांगी है। वहीं, एसआईटी को देहरादून से आने वाली रिपोर्ट का भी इंतजार है। रिपोर्ट मिलने के बाद एसआईटी इस मामले में बयान दर्ज करने के साथ ही कई बिंदुओं पर जांच पड़ताल करेगी।

आठ फरवरी को जिस जहरीली कच्ची शराब ने सहारनपुर से लेकर हरिद्वार तक कहर बरपाया था, उसे और बनाने में इस्तेमाल केमिकल जांच के लिए देहरादून लैब में भेजे गए थे, लेकिन अभी तक रिपोर्ट नहीं आई है। इसी बीच पुलिस ने केमिकल सप्लाई करने वाली कंपनी सील कर दी है। सहारनपुर और हरिद्वार पुलिस अब तक इस मामले में 13 आरोपियों को जेल भेज चुकी है जबकि मामले में अभी जांच पड़ताल जारी है। एसआईटी को इस मामले में विसरा और केमिकल रिपोर्ट का इंतजार है। इसी बीच पुलिस अब केमिकल के कुछ सैंपलों को गुजरात की विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजने की तैयारी कर रही है। एसपी देहात नवनीत सिंह ने बताया कि गुजरात की लैब आधुनिक है और वहां भी सैंपल भेजने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि गुजरात सैंपल भेजने के लिए कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया गया है। कोर्ट से आदेश मिलने के बाद सैंपलों को गुजरात लैब भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि देहरादून से विसरा और केमिकल की रिपोर्ट सोमवार तक मिलने की उम्मीद है। इसके बाद ही अगली कार्रवाई की रूपरेखा तैयार की जाएगी। उन्होंने बताया कि सहारनपुर और हरिद्वार की पुलिस इस पूरे प्रकरण में संयुक्त रूप से जांच पड़ताल कर रही है। साथ ही कई बिंदु, जो अभी तक छिपे हैं, उन्हें तलाशने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed