फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   डीएम के आदेश पर आरटीआई कार्यकर्र्ता के खिलाफ मुकदमा

डीएम के आदेश पर आरटीआई कार्यकर्र्ता के खिलाफ मुकदमा

Fri, 04 Jan 2019 12:19 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
डीएम के आदेश पर आरटीआई कार्यकर्र्ता के खिलाफ मुकदमा
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर/सुल्तानपुर
विज्ञापन

पेयजल योजना के नाम पर आरटीआई कार्यकर्ता द्वारा लाखों रुपये की वसूली करने की शिकायत ग्राम प्रधान ने डीएम हरिद्वार से की है। डीएम हरिद्वार के आदेश पर लक्सर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

लक्सर विकास खंड के झीवरहेड़ी गांव निवासी एवं आरटीआई कार्यकर्ता विनय सैनी का ग्राम प्रधान प्रदीप कुमार के साथ पेयजल योजना को लेकर लंबे समय से तनातनी चली आ रही है। मंगलवार को हरिद्वार डीएम दीपक रावत सुल्तानपुर के निकट स्थित पंचवली मंदिर पर आए थे। इसी बीच आरटीआई कार्यकर्ता विनय सैनी ने डीएम हरिद्वार से शिकायत की थी कि ग्राम प्रधान द्वारा गांव की पेयजल योजना बंद करवाई गई है, लेकिन ग्राम प्रधान प्रदीप कुमार ने डीएम से शिकायत की थी कि आरटीआई कार्यकर्ता विनय सैनी ग्रामीणों को पेयजल योजना का संचालक बताकर उनसे हर महीने वसूली कर रहा है और वह अभी तक ग्रामीणों से लाखों रुपये वसूल चुका है। ग्राम प्रधान का कहना था कि विनय सैनी ने उक्त धनराशि को पेयजल समिति के खाते में भी जमा नहीं कराया है। डीएम दीपक रावत ने आरटीआई कार्यकर्ता विनय सैनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश लक्सर कोतवाली पुलिस को दिए थे। कोतवाल अमरचंद शर्मा ने बताया डीएम के आदेश पर विनय सैनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed