फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   - तहरीर के आधार पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

- तहरीर के आधार पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Wed, 04 Jul 2018 11:04 PM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
- तहरीर के आधार पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
लक्सर। सीमली मोहल्ले में सफाई करने गए नगर पालिका के अस्थायी कर्मचारी को मोहल्ले के ही चार लोगों ने लाठी-डंडों से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा मुकदमा दर्ज कर लिया है।

लक्सर कोतवाली क्षेत्र के गंनौली गांव निवासी नरसिंह पुत्र विशंभर नगर पालिका में अस्थायी सफाई कर्मचारी के रूप में कार्य करता है। बताया जाता है कि रोजमर्रा की तरह 21 जून को सुबह साढ़े सात बजे वह सीमली मोहल्ले में सफाई के लिए गया था। इसी बीच मोहल्ले के ही कुछ लोगों ने सफाई करने को लेकर उसके साथ गाली- गलौज करना शुरू कर दिया। नरसिंह का आरोप है यह जब उसने इन लोगों का विरोध किया तो वह उत्तेजित हो गए और अपने घरों से लाठी- डंडे लेकर मौके पर आ गए। नरसिंह का आरोप है कि हमलावरों ने उसे गली में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। शोर- शराबा सुनकर कई ग्रामीणों का मौके पर आने से आरोपी फरार हो गए। कोतवाल अमर चंद शर्मा ने बताया कि नरसिंह की तहरीर पर रिशु व आशु पुत्रगण सुदेश, पंकज पुत्र बृजपाल, आकाश पुत्र बलराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed