फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   कारोबारी के खाते से 76 हजार की रकम उड़ाई 9

कारोबारी के खाते से 76 हजार की रकम उड़ाई 9

Tue, 26 Mar 2019 11:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
कारोबारी के खाते से 76 हजार की रकम उड़ाई 9
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

साइबर शातिरों ने एक कारोबारी के खाते से हजारों रुपये की रकम निकाल ली। कारोबारी को इसकी जानकारी हुई तो होश उड़ गए। कारोबारी ने कोतवाली पहुंचकर रकम निकाले जाने की जानकारी देते हुए तहरीर दी। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है। साथ ही मामले को साइबर सेल हरिद्वार भेजने की तैयारी कर रही है।

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित मकतूलपुरी निवासी मोहित जैन कारोबारी है। रोहित जैन के अनुसार, सोमवार की दोपहर उनके मोबाइल पर दो मैसेज आए। दोनों मैसेज में उनके खाते से 19-19 हजार रुपये निकाले जाने की जानकारी दी। दोपहर के बाद फिर दो अलग-अलग मैसेज आए। इन मैसेजों में भी खाते से 19-19 हजार रुपये निकाले जाने की जानकारी दी गई। उन्होंने आननफानन में बैंक पहुंचकर जानकारी ली तो पता चला कि यह रकम मध्यप्रदेश के भोपाल से निकाली गई है। साथ ही इस रकम से शॉपिंग की गई है। उन्होंने बैंक में बताया कि न ही उनके पास कोई कॉल आई और न ही उनके पास एटीएम कार्ड है। इसके बावजूद रकम निकाल ली गई। उन्होंने बैंक से मामले में कार्रवाई की बात कही। इस पर बैंक ने उन्हें पुलिस में शिकायत करने की बात कही। मंगलवार को रोहित जैन कोतवाली पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी। साथ ही तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मामले को साइबर सेल हरिद्वार भेजकर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed