फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से ठेकेदार की मौत

ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से ठेकेदार की मौत

Thu, 24 Jan 2019 11:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jan 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से ठेकेदार की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर
विज्ञापन

लक्सर-रुड़की मार्ग पर पॉपुलर की लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से ट्रैक्टर पर सवार ठेकेदार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस से उसे अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार वाले बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव घर ले गए।

लक्सर कोतवाली क्षेत्र के सीधड़ू गांव निवासी कल्लू (38) पुत्र बिंदु ठेकेदार हैं। बुधवार को वह बहादराबाद थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव निवासी नदीम पुत्र सुल्तान के ट्रैक्टर से यमुनानगर में पॉपुलर बेचने जा रहे थे। अभी वे लक्सर-रुड़की मार्ग पर बहादुरपुर फाटक के पास ही पहुंचे थे कि ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि कल्लू ट्रैक्टर के नीचे दब गए जबकि चालक ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचाई। किसी तरह आसपास के लोगों ने कल्लृू को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला गया। इसके बाद घायल को 108 एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव को घर ले आए और पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया। कोतवाली के एसएसआई जगमोहन सिंह रमोला का कहना है कि पुलिस मौके पर गई थी, लेकिन तब तक परिजन शव को ले जा चुके थे। परिवार वालों ने किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed