फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   पहले पति को तलाक दिए बिना दूसरी शादी करने का आरोप

पहले पति को तलाक दिए बिना दूसरी शादी करने का आरोप

Sun, 06 May 2018 12:24 AM IST
Updated Sun, 06 May 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
पहले पति को तलाक दिए बिना दूसरी शादी करने का आरोप
लक्सर। पति को तलाक दिए बिना महिला ने दूसरी शादी कर ली। जबकि पति-पत्नी के बीच चल रहा विवाद न्यायालय में विचाराधीन है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को की शिकायत में बताया कि उसकी शादी 11 जुलाई 2013 में मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। शादी के बाद दोनों का पारिवारिक जीवन ठीक चल रहा था। इस बीच उसकी पत्नी ने एक बच्ची को जन्म दिया, लेकिन बच्ची की तबीयत खराब होने पर उसकी मौत हो गई। लगभग तीन साल पहले उसका ससुर उसकी पत्नी को कुछ दिनों के लिए मायके में रहने की बात कहते हुए अपने साथ ले गया। उसका आरोप है कि उसके बाद उसने कई बार ससुराल पहुंच कर पत्नी को लाने की कोशिश की, लेकिन उसके ससुराल वालों ने उसे भेजने से साफ इंकार कर दिया। इसके बाद उसने अपनी पत्नी को लाने के लिए कोर्ट में वाद दायर किया था। तब से मामला कोर्ट में विचाराधीन है। उसका आरोप है कि ससुराल वालों ने उसकी पत्नी की मंगलौर क्षेत्र के एक गांव में दूसरी शादी करवा दी है। अब पीड़ित ने पुलिस से मामले की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed