फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   आईआईटी प्रोफेसर के हजारों का सामान चोरी

आईआईटी प्रोफेसर के हजारों का सामान चोरी

Sun, 07 Jul 2019 11:32 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
आईआईटी प्रोफेसर के हजारों का सामान चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

एक आईआईटी प्रोफेसर के बंद पड़े मकान का ताला तोड़ चोरों ने हजारों का सामान साफ कर दिया। प्रोफेसर ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से मामले की जानकारी ली जा रही है।
आईआईटी में डॉ. सौगत अजरा प्रोफेसर हैं। उन्होंने पिछले दिनों सोलानीपुरम में एक मकान खरीदा था। इसके एक कमरे में उन्होंने कुछ सामान रख दिया था। वह स्वयं अभी आईआईटी परिसर में ही सरकारी आवास में रह रहे थे। शनिवार की रात चोरों ने उनके मकान का ताला तोड़ दिया और बर्तनों, पानी की टोंटी समेत अन्य सामान चोरी कर लिया।
विज्ञापन

चोरी का पता तब चला, जब पड़ोसियों ने मकान का ताला टूटा देखा। उन्होंने इसकी सूचना प्रोफेसर को दी। सूचना मिलते ही प्रोफेसर अपने मकान पर पहुंचे और घर के अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा हुआ पड़ा था। जबकि पानी की टोंटिया और बर्तन गायब थे। उन्होंने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को मकान में चोरी की जानकारी दी। साथ ही तहरीर देकर चोरी के खुलासे की मांग की। एसआई बारु सिंह चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed