फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   महिला के नाम से बनाया फर्जी फेसबुक एकाउंट

महिला के नाम से बनाया फर्जी फेसबुक एकाउंट

Sun, 07 Jul 2019 11:32 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
महिला के नाम से बनाया फर्जी फेसबुक एकाउंट
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

किसी ने एक महिला के नाम से फर्जी फेसबुक एकाउंट बना लिया और महिला की फोटो भी फेसबुक पर डाल दी। इतना ही नहीं फेसबुक एकाउंट बनाने वाला महिला के रिश्तेदारों और दोस्तों को अश्लील मैसेज कर रहा है। महिला को इसकी जानकारी लगी तो उसने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। साथ ही मामले में कार्रवाई की मांग की। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी निवासी एक महिला ने पुलिस को बताया कि उसका फेसबुक पर एकाउंट है, लेकिन दो दिन पहले किसी ने उसके नाम से फर्जी फेसबुक एकाउंट बना लिया है और फोटो भी प्रोफाइल में लगाई है। महिला ने बताया कि फर्जी फेसबुक एकाउंट बनाने वाला उसके दोस्तों और रिश्तेदारों को अश्लील मैसेज कर रहा है। विरोध करने पर वह दोस्तों व रिश्तेदारों से मैसेज में गाली गलौज भी कर रहा है। महिला ने बताया कि फेसबुक एकाउंट बनाने वाला लगातार अश्लील मैसेज कर रहा है। उन्हें इस बात का पता तब चला जब दोस्तों ने फर्जी फेसबुक एकाउंट बनाने की जानकारी दी। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर मामले में जांच कर कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है। एसआई बारु सिंह चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed