फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   ओएलएक्स पर वैज्ञानिक की पत्नी से हजारों की ठगी

ओएलएक्स पर वैज्ञानिक की पत्नी से हजारों की ठगी

Tue, 02 Jul 2019 11:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
ओएलएक्स पर वैज्ञानिक की पत्नी से हजारों की ठगी
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की। ओएलएक्स पर फर्नीचर बेचने के लिए विज्ञापन डालना एक वैज्ञानिक की पत्नी को भारी पड़ गया। साबइर ठगों ने उनसे ऑनलाइन रकम ट्रांसफर के नाम पर हजारों रुपये की ठगी कर डाली। वैज्ञानिक की पत्नी ने ठगी की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस अब तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है। साथ ही जिस नंबर से वैज्ञानिक की पत्नी के पास कॉल आई थी, उसकी आईडी की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित सीबीआरआई में मिकी मैकॉन दलबेहरा वैज्ञानिक हैं। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कुछ दिन पहले उनकी पत्नी ने अपना पुराना फर्नीचर बेचने का एक विज्ञापन ओएलएक्स पर डाला था। सोमवार को उनकी पत्नी के मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले बताया कि उसने उनके फर्नीचर का विज्ञापन देखा है और वह फर्नीचर खरीदना चाहता है। फर्नीचर का सौदा तय हो गया। कॉल करने वाले ने ऑनलाइन रकम जमा करने की बात कही। इस पर वैज्ञानिक की पत्नी ने पेएटीएम के जरिए रकम ट्रांसफर करने को कहा। कॉल करने वाले ने उनसे खाता नंबर और पेएटीएम नंबर की जानकारी ली और वैज्ञानिक की पत्नी के खाते से पांच हजार रुपये निकाल लिए। वैज्ञानिक की पत्नी के रुपये निकालने का विरोध करने पर उसने गलती से रकम ट्रांसफर होने की बात कही। लेकिन इसके बाद साइबर ठग ने तीन बार और खाते से पांच-पांच हजार की रकम निकाल ली। इसके बाद साइबर ठग ने कॉल काट दी। वैज्ञानिक ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि जांच चल रही है। मोबाइल नंबर की आईडी निकलवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed