{"_id":"5d150d208ebc3e3cdc69d2e3","slug":"15616606856-roorkee-news67","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी से कुकर्म, मारपीट कर गर्भपात गिराया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पत्नी से कुकर्म, मारपीट कर गर्भपात गिराया
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की। एक महिला ने पति पर शादी के बाद लगातार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि विरोध करने पर पति मारपीट के साथ ही घर से निकालने की धमकी देता है। इतना ही नहीं पेट से होने पर पति और ससुराल वालों ने दहेज की खातिर मारपीट कर बच्चा गिरा दिया। आरोप है कि पति और ससुराल वालों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया है। महिला ने एसपी देहात को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। एसपी देहात ने कलियर पुलिस को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।
कलियर थाना क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी महिला ने बृहस्पतिवार को एसपी देहात नवनीत सिंह से मुलाकात की। महिला ने शिकायती पत्र देकर बताया कि वर्ष 2017 में उसकी शादी बहादराबाद थाना क्षेत्र निवासी युवक से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति गलत तरीके से संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर मारपीट करने लगा। आरोप है कि इस बीच वह लगातार दुष्कर्म करता रहा। आरोप है कि इस बीच ससुराल वाले दहेज में लाखों रुपये की नकदी की मांग करने लगे।
विरोध करने पर बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट करने लगे। इसी बीच वह गर्भवती हुई तो ससुराल वालों ने गर्भपात कराने की बात कही। इनकार करने पर ससुराल वालों ने मारपीट कर बच्चा गिरा दिया। साथ ही दहेज में रकम नहीं मिलने पर पिछले महीने मारपीट कर घर से निकाल दिया। एसपी देहात नवनीत सिंह ने बताया कि कलियर पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।