{"_id":"5d150d1d8ebc3e3ce84024b8","slug":"156166068118-roorkee-news17","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपाल की ओर से सात लोगों के खिलाफ दर्ज कराया गया मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लेखपाल की ओर से सात लोगों के खिलाफ दर्ज कराया गया मुकदमा
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर। बसेड़ी गांव में विवादित जमीन की पैमाइश के दौरान हुए विवाद के मामले में कोतवाली पुलिस ने हलका लेखपाल की तहरीर पर दो नामजद सहित सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
लक्सर कोतवाली क्षेत्र के खेड़ी कला गांव निवासी जोध सिंह उर्फ पप्पू ने लगभग पांच साल पहले लक्सर रुड़की मार्ग पर बसेड़ी गांव के निकट आठ बीघा जमीन खरीदी थी। जमीन राजस्व अभिलेखों में पप्पू के नाम पर दर्ज है, जिस पर गुलबहार और जमील आदि अपना-अपना हक जता रहे हैं। बुधवार को एसडीएम के आदेश पर सहायक चकबंदी अधिकारी अनिल सिंघल, राजस्व निरीक्षक अक्षय कुमार, ब्रजमोहन, अनिल त्यागी और विपिन कुमार ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जमीन की पैमाइश का कार्य शुरू कर दिया था। इसी बीच दूसरे पक्ष के लोगों ने मौके पर पहुंचकर जमीन अपनी बताते हुए पैमाइश का कार्य रुकवा दिया था। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर मामले को शांत कराया पड़ा था। मौके पर विवाद बढ़ता देख सहायक चकबंदी अधिकारी अनिल सिंघल ने पैमाइश करने से साफ इनकार कर दिया था। मामले में लेखपाल ब्रजमोहन ने लक्सर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने और चकबंदी विभाग की टीम के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया था। कोतवाल वीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि तहरीर के आधार पर गुलशेर और गुल शनव्वर पुत्र जमील समेत पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि मौके से गुलशेर और गुल शनव्वर को गिरफ्तार कर लिया गया था। उन्हें कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है।