{"_id":"5d13c1538ebc3e3c9e79e7ff","slug":"156157574417-roorkee-news116","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवर और देवरानी ने जेठानी को बनाया बंधक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रुड़की। एक महिला ने अपने देवर और देवरानी पर बंधक बनाकर मारपीट करने और कपड़े फाड़ने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पति की गैर मौजूदगी में दोनों ने गालीगलौज करते हुए मारपीट कर दी। महिला ने पति के साथ कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित आदर्शनगर निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका देवर और देवरानी अक्सर विवाद करते हैं। घर कब्जाने के लिए वह बाहर निकालने का प्रयास करते हैं। पहले भी कई बार मारपीट कर चुके हैं। आरोप है कि बुधवार सुबह पति काम पर गए थे। इस बीच देवर और देवरानी ने अकेले पाकर उसके साथ गालीगलौज कर दी। विरोध करने पर मारपीट कर दी और उसके कपड़े फाड़ दिए। आरोप है कि दोनों ने उसे एक कमरे में बंधक बना लिया। शोर मचाने पर पड़ोसियों ने किसी तरह उसे बाहर निकाला। इसके बाद उसने पति को फोन कर मामले की जानकारी दी। एसआई खजान सिंह चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। महिला के देवर और देवरानी को बुलाकर जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।