फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   फेसबुक पर छात्रा को युवक भेजा रहा अश्लील मैसेज

फेसबुक पर छात्रा को युवक भेजा रहा अश्लील मैसेज

Tue, 25 Jun 2019 11:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
फेसबुक पर छात्रा को युवक भेजा रहा अश्लील मैसेज
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की। फेसबुक पर एक युवक छात्रा को अश्लील मैसेज और फोटो भेजकर परेशान कर रहा है। विरोध के बाद भी युवक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। परेशान छात्रा ने सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस युवक के फेसबुक एकाउंट की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी निवासी छात्रा को एक सप्ताह से एक युवक लगातार मैसेज कर रहा है। छात्रा ने विरोध किया तो युवक अश्लील मैसेज और फोटो भेजने लगा। पुलिस में शिकायत करने की चेतावनी देने के बाद भी युवक लगातार मैसेज कर रहा है। आरोप है कि युवक छात्रा पर बातचीत करने का दबाव बना रहा है। बात न करने पर छात्रा का फर्जी फेसबुक एकाउंट बनाकर उसे बदनाम करने की धमकी दे रहा है। युवक की हरकतों से परेशान होकर छात्रा मंगलवार को कोतवाली पहुंची और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मामले को साइबर सेल हरिद्वार भेजकर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed